उत्तरप्रदेश में 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। इसी बीच राज्य की बीजेपी सरकार के एक आदेश ने सूबे की सियासत में भूचाल ला दिया है। सीएम योगी के इस आदेश पर विपक्षी दल लगातार योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। आपको बता दें कि, योगी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है कि, कांवड़ रूट पर मौजूद सभी दुकानदारों को दुकान पर अपना नेम प्लेट लगाना अनिवार्य है।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों की आईडी देखना चाहिए। ऐसा करना गलत नहीं है।