राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया साथ ही बीजेपी में विलय होने की घोषणा की. राघव चड्ढा ने अपने ही साथ ही 7 नाम और गिनाए जो बीजेपी में जाने वाले हैं. दिलचस्प है कि 15 दिन पहले राघव चड्ढा को हटाकर जिन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया था, वह अशोक मित्तल भी अब बीजेपी में जा रहे हैं.
'मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं'
राघव चड्ढा ने प्रेस कांफ्रेंस में भारी मन से कहा कि आम आदमी पार्टी अपने उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है, जिनके लिए इसे बनाया गया था. उन्होंने अपनी स्थिति तय करते हुए कहा, मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं.
दो तिहाई से अधिक सांसद बीजेपी में हो रहे शामिल
इस दौरान उन्होंने सांसदों के नाम गिनाए, जो अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. . आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्यसभा में पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने बीजेपी में विलय का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि AAP के कुल 10 राज्यसभा सांसद हैं और इनमें से 2/3 से ज्यादा इस फैसले के साथ हैं. उन्होंने कहा कि तीन सांसद उनके साथ मौजूद हैं, जबकि अन्य में हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल शामिल हैं.
1. स्वाति मालीवाल:
2. अशोक कुमार मित्तल: पंजाब.
3. संदीप पाठक: पंजाब
4. हरभजन सिंह: पंजाब
5. बलबीर सिंह सीचेवाल: पंजाब
6. विक्रमजीत सिंह साहनी: पंजाब