भारी वर्षा के चलते अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। आपको बता दें कि, लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से यात्रा मार्ग पर मरम्मत की आवश्यकता है, इसकी वजह से आज यानी की सोमवार 12 अगस्त को यात्रा निलंबित की गई है। वहीं निर्माण के बाद यात्रा फिर से आरम्भ कर दी जाएगी। अफसरों ने इस बात की खबर दी है।
बारिश के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा...
अफसरों ने बताया है कि, अमरनाथ यात्रा के बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर शनिवार को हुई भारी वर्षा की वजह से यात्रा मार्ग पर मरम्मत एवं रखरखाव कार्य आवश्यक हो गए हैं। उन्होंने आगे बताया है कि, इस स्थिति के मद्देनजर, सुरक्षा कारणों से बालटाल मार्ग से 12 अगस्त को कोई भी यात्रा नहीं होगी।
मरम्मत तथा रखरखाव कार्य किए जाने की जरुरत है
वहीं कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा कि, आज हुई भारी बारिश की वजह से श्रीअमरनाथजी यात्रा के बालटाल मार्ग पर तत्काल मरम्मत तथा रखरखाव कार्य किए जाने की जरुरत है। यात्रियों की सुरक्षा के हित में, कल बालटाल मार्ग से कोई यात्रा नहीं होगी। आगे के अपडेट वक़्त-वक़्त पर जारी किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया है कि, पहलगाम मार्ग पर भी आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य पहले से ही चल रहे हैं। अफसरों ने यात्रियों से संयम बरतने एवं अगले निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
अमरनाथ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर
आपको बता दें कि, बीते शनिवार को भी आधार शिविर से कोई जत्था अमरनाथ यात्रा पर नहीं भेजा गया। अंतिम पड़ाव में चल रही यात्रा में भक्त सीधे ही बालटाल रूट के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को इस बीच 1608 भक्तों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए थे। इसके साथ यह आंकड़ा 510570 तक पहुंच चुका है।
Comments (0)