बीजेपी ने आप सरकार के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और दावा किया कि, दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने इसका संज्ञान लिया है। दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि, पार्टी ने आप के भ्रष्टाचार के संबंध में दिल्ली एसीबी में शिकायत दर्ज कराई है और शाखा ने इसका संज्ञान लिया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने बयान में आगे कहा है कि, चाहे स्वास्थ्य विभाग हो या शिक्षा विभाग या कोई अन्य विभाग हो, दिल्ली सरकार के सभी विभाग भ्रष्टाचार के केंद्र बन गए हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि, आप और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्याय बन गए हैं तथा अरविंद केजरीवाल सरकार सभी जिम्मेदारियों से भागती है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि, जब भी भ्रष्टाचार या कोई अन्य अनियमितता होती है तो आप के मंत्री खुद को पाक-साफ़ बताते हुए अधिकारियों पर ठीकरा फोड़ देते हैं। अगर ऐसा है तो फिर मंत्री के तौर पर आप क्या कर रहे हैं ?
Comments (0)