हाल ही में मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के बाद से देश आक्रोश का माहौल है, लेकिन मणिपुर ही नहीं, बल्कि देश के और भी राज्यों में महिलाओं के साथ ऐसी ही बर्बरता की तस्वीरें और वीडियों सामने आने लगी हैं। मणिपुर के बाद पश्चिम बंगाल में महिलाओं को नग्न कर घुसाने का दावा किया गया। अब बिहार से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां दो महिलाएं ऐसे ही अत्याचार का शिकार हुई हैं।
विपक्ष के तमाम लोग शुतुरमुर्ग की तरह जमीन में मुंह गड़ा देंगे
आपको बता दें कि, बिहार के बेगूसराय में कथित तौर पर एक लड़की को निर्वस्त्र करके पीटा गया है। इस घटना पर बीजेपी ने नीतीश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि, बिहार में कानून व्यवस्था कुर्सी की बलि चढ़ चुकी है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि, अब इतनी जघन्य घिनौनी घटना की जिम्मेदारी लेने के नाम पर नीतीश कुमार समेत विपक्ष के तमाम लोग शुतुरमुर्ग की तरह जमीन में मुंह गड़ा देंगे। न्याय की उम्मीद किससे करें, जब बिहार में कुर्सी की खातिर कानून व्यवस्था की बलि चढ़ा दी गई है।
भीड़ ने निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीटा था
बेगूसराय में एक लड़की को नग्न कर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार, बेगुसराय के तेघड़ा थानांतर्गत पिढ़ौली गांव में एक लड़की और उसका साथी कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। इसके बाद लोगों की भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया और निर्वस्त्र करके पीटा। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। हालांकि अभी तक किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
Comments (0)