दिल्ली बीजेपी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खास इंतजाम किए हैं। बाढ़ के कारण राहत शिविरों में रह रहे लोग और बच्चे इस वक्त काफी मुश्किल और तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहे हैं। ऐसे में बीजेपी ने उनके तनाव को दूर करने और माहौल को बेहतर करने के लिए ओटीटी पर फिल्म का प्रसारण किया। मयूर विहार फेज-1 के मेट्रो स्टेशन के पास राहत कैंप लगाए गए हैं। जहां पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों को मानसिक तनाव से उबारने के लिए कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म शेरशाह ओटीटी पर दिखाई गई। फिल्म का प्रसारण बड़े प्रोजेक्टर पर किया गया था।
दिल्ली बीजेपी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खास इंतजाम किए हैं। बाढ़ के कारण राहत शिविरों में रह रहे लोग और बच्चे इस वक्त काफी मुश्किल और तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहे हैं।