हाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार के असामयिक निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर फैल गई है। इस दुखद घटना पर देशभर के तमाम राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत नेता के योगदान को याद किया।
अजित पवार के निधन पर राजनाथ सिंह ने दुख जताया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया है। राजनाथ सिंह ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के असामयिक निधन की खबर से गहरा आघात और दुख हुआ है। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहे। लोगों के प्रति करुणा और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा के लिए वे जाने जाते थे। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ।
अमित शाह ने अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज एक दुःखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NDA के हमारे वरिष्ठ साथी अजित पवार जी को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है।
अजित पवार जी ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस प्रकार महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। वे जब भी मिलते थे, महाराष्ट्र की जनता के कल्याण संबंधी अनेक विषयों पर लंबी चर्चा करते थे। उनका निधन NDA परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।
मैं पवार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। शोक की इस घड़ी में पूरा NDA शोक-संतप्त पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति
Comments (0)