महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का बुधवार को प्लेन हादसे में निधन हो गया है।इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के नेता-मंत्री दुख व्यक्त कर रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने एक्स पोस्ट में लिखा महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री एवं NDA के प्रमुख सहयोगी अजीत पवार का प्लेन दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत कष्टदाई है। मेरी हार्दिक संवेदनाएं पवार परिवार व उनके समर्थकों के साथ है। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति व दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, अजित पवार लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएँ
Comments (0)