अक्षय तृतीया 2026 आज यानी 19 अप्रैल, रविवार को मनाई जा रही है। इस बार तिथि को लेकर कुछ भ्रम बना हुआ था कि यह 19 या 20 अप्रैल को पड़ेगी, लेकिन पंचांग के अनुसार सूर्योदय के समय तृतीया तिथि होने के कारण आज ही इस पर्व को मान्य माना गया है। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है, यानी इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। मान्यता है कि इस दिन किए गए कार्य, दान या निवेश का फल कभी समाप्त नहीं होता, बल्कि लगातार बढ़ता रहता है।
तृतीया तिथि का समय
इस वर्ष तृतीया तिथि आज सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल की सुबह 7:27 बजे तक रहेगी। यही वजह है कि पूरे दिन को शुभ माना गया है। इस दौरान लोग पूजा, खरीदारी या नई शुरुआत कर सकते हैं।
पूजा का शुभ मुहूर्त
यदि आप विधि-विधान से पूजा करना चाहते हैं, तो सबसे शुभ समय आज सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक है। यह करीब डेढ़ घंटे का विशेष मुहूर्त माना गया है, जिसमें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
खरीदारी का शुभ समय
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी और अन्य वस्तुओं की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। इस साल खरीदारी का शुभ समय 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 3:57 बजे तक रहेगा। यानी लगभग पूरा दिन खरीदारी के लिए अनुकूल माना जा रहा है।