नासा के आर्टेमिस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के पास तक यात्रा पूरी कर सुरक्षित रूप से धरती पर लौट आए हैं। 11 अप्रैल को सुबह 5:37 बजे (IST) उनका ओरियन कैप्सूल अमेरिका के सैन डिएगो तट के पास प्रशांत महासागर में सफलतापूर्वक 'स्प्लैशडाउन' हुआ। यह मिशन 2 अप्रैल को लॉन्च किया गया था।
चंद्रमा का चक्कर लगाकर लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री
यह 1972 के बाद पहली बार है जब इंसान चंद्रमा के इतने करीब पहुंचा है। मिशन के दौरान आर्टेमिस II के अंतरिक्ष यात्रियों ने 6 अप्रैल को पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी तय कर एक नया मानव अंतरिक्ष रिकॉर्ड भी बनाया। इसके साथ ही उन्होंने चंद्रमा के अंधेरे हिस्से की तस्वीरें भी कैद कीं।
मानव चंद्र अभियान और चंद्रमा पर संभावित बसावट की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
इस मिशन का मुख्य उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट के लाइफ सपोर्ट सिस्टम की जांच करना था, ताकि भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। हालांकि यह यान चंद्रमा की सतह पर नहीं उतरा, लेकिन यह मिशन भविष्य में मानव चंद्र अभियान और चंद्रमा पर संभावित बसावट की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।