मुंबई – मशहूर गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। करीब सात दशक तक अपनी सुरीली आवाज से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली इस महान कलाकार के निधन से देशभर में शोक की लहर है। शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।
सीने में संक्रमण के चलते भर्ती
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए स्वास्थ्य अपडेट साझा किया था और लोगों से निजता बनाए रखने की अपील की थी।
फैंस कर रहे थे दुआएं
गायिका की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद अस्पताल और उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ जुटने लगी थी। हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा था, लेकिन आखिरकार रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
संगीत जगत को बड़ा झटका
आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गानों को अपनी आवाज दी और भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।