मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। शिवराज ने कहा है कि राहुल गांधी विदेश की धरती पर जाकर देश विरोधी बातें कह रहे हैं। यह देश की छवि खराब करने की कोशिश है।
बता दें, राहुल गांधी अमेरिका यात्रा पर हैं, जहां अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, इंटरव्यू दे रहे हैं और सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। राहुल गांधी ने भाजपा, नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधा। साथ ही देश की न्याय व्यवस्था, मीडिया और चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की।
राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में कहा, देश में हुआ आम चुनाव निष्पक्ष नहीं था। यदि निष्पक्ष होता तो भाजपा को 246 सीट नहीं मिलती। यह चुनाव नियंत्रित था। हमारे पास निष्पक्ष खेल का मैदान नहीं था। हमारे खाते बंद कर दिए गए। तमाम संस्थाओं पर भाजपा का कब्जा था।

Comments (0)