Jaipur: बारिश के साथ ही इस बार स्वतंत्रता दिवस से लेकर रक्षाबंधन तक चार सरकारी छुट्टियां मिल रही हैं। इसकी वजह से फ्लाइट्स की कीमतें बढ़ गई हैं। वहीं, ट्रेन में वेटिंग बढ़ गई है। दरअसल, 15 अगस्त इस बार गुरुवार के दिन है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश है। इसके बाद शुक्रवार वर्किंग डे है। जबकि शनिवार और संडे के दिन एक बार फिर अवकाश है। इसके साथ ही सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व है, इस दिन भी सार्वजनिक अवकाश है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों ने शुक्रवार का अवकाश ले लिया है। जो एक साथ पांच दिन की छुट्टी मनाने के लिए अपने घर जाने और घूमने का प्लान बना चुके हैं।
बारिश के साथ ही इस बार स्वतंत्रता दिवस से लेकर रक्षाबंधन तक चार सरकारी छुट्टियां मिल रही हैं। इसकी वजह से फ्लाइट्स की कीमतें बढ़ गई हैं।