दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में प्याज इन दिनों 60 रुपये प्रति किलो में बेची जा रही है। इसकी कीमतों में अक्सर उछाल देखने को मिलता है। लेकिन इस बार आपके लिए राहत की खबर है। इस बार प्याज का दाम बढ़ेगा नहीं बल्कि कम किया जाएगा। प्याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए केंद्र गुरुवार से दिल्ली-एनसीआर में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचेगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्याज की खुदरा बिक्री शुरू करेंगे।
दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में प्याज इन दिनों 60 रुपये प्रति किलो में बेची जा रही है। इसकी कीमतों में अक्सर उछाल देखने को मिलता है।