हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज से राहुल गांधी की विजय संकल्प यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा सुबह 11 बजे अंबाला के नारायणगढ़ विधानसभा से शुरू होगी और कई विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी। इस यात्रा के द्वारा कांग्रेस का फोकस प्रदेश की जिताऊ सीटों पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए रूट प्लान तैयार किया गया है। राहुल की यह चुनावी रथयात्रा आज यानी 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगी। राहुल गांधी सोमवार को यमुनानगर और अंबाला में कुछ और स्थानों का भी दौरा करेंगे। इसके बाद वह साहा और फिर कुरुक्षेत्र जिले का दौरा करेंगे। इस जिले में लाडवा विधानसभा क्षेत्र भी आता है, जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज से राहुल गांधी की विजय संकल्प यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा सुबह 11 बजे अंबाला के नारायणगढ़ विधानसभा से शुरू होगी और कई विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
Comments (0)