कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक रैली के दौरान तबीयत खराब होने पर कहा था कि, मोदी को सत्ता से हटाने से पहले नहीं मरूंगा। इसके बाद पीएम मोदी ने फोन कर उनका हाल चाल जाना। पीएम मोदी ने खड़गे से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के जसरोटा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले मरने वाले नहीं हैं।