कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज यानी की शनिवार को जम्मू पहुंचे। यहां पर वो जम्मू-कश्मीर पार्टी उम्मीदवार तारा चंद के लिए प्रचार करने आए हैं। इस दौरान खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी और गृहमंत्री अमित शाह पर जोरदार निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, BJP हमेशा झूठ बोलती है और यह सिलसिला अभी भी जारी है।
हम यहां पर जाति जनगणना कराएंगे
मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि, हमने जम्मू कश्मीर के लिए 7 गारंटी का ऐलान किया है। हमारा पहला मुद्दा स्टेटहुड का है। जिसके लिए हम पूरी कोशिश करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, लोकसभा चुनाव के दौरान हमने जाति जनगणना का जो वादा किया था। हम यहां पर जाति जनगणना कराएंगे। यहां पर भी जो OBC का हक है, उसे दिया जाएगा। लोगों के कल्याण के लिए जरूरी है। खड़गे बोले - जब हमको सही डाटा और आंकड़े मिलेंगे तो हम लोगों को नई योजनाएं का सही लाभ देंगे।
झूठा प्रचार करने में हमारे गृहमंत्री सबसे आगे हैं
वहीं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, कुछ लोग कहते हैं कि, हम जाति के नाम पर देश तोड़ना चाहते हैं। इस पर भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठ बोलते हैं और झूठा प्रचार करते हैं। अमित शाह पर हमला बोले हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, झूठा प्रचार करने में हमारे गृहमंत्री सबसे आगे हैं, वो पहले बोल देते हैं तो कहते हैं कि, वो जुमला था। हम जो कह रहे हैं, वो जुमला नहीं है। हम इसे सही ढंग से लागू करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस के साथ वादों के अलावा विकास पर भी फोकस करेगी।
हमारी सरकार आएगी, वैसे ही 1 लाख पदों को भरेंगे
जम्मू-कश्मीर पार्टी उम्मीदवार तारा चंद के लिए प्रचार करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि, जम्मू कश्मीर में 1 लाख पद सरकारी नौकरियां खाली हैं। जैसे ही हमारी सरकार आएगी, वैसे ही इन पदों को भरा जाएगा। यहां हजारों सरकारी स्कूल बंद हो गए हैं, उन्हें शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, हमारी सरकार आते ही मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन, जॉब, स्कूल पर फोकस करेंगे।
Comments (0)