UP municipal elections - उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के परिणाम के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा निशाना साधा है। निकाय चुनाव ( UP municipal elections ) के आए परिणाम को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, नगर निकाय चुनावों में जीते सपा के सभी प्रत्याशियों व भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ़ लड़कर जीते सभी अन्य प्रत्याशियों को भी हार्दिक बधाई! वहीं सपा प्रमुख ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, नगरों से थोड़ा बाहर आते ही, हर हथकंडे अपनाकर भी भाजपा बुरी तरह हारी है।
निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। मेयर की सभी 17 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर चुनाव में धांधली करने का बड़ा आरोप लगाया है। वहीं इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कर्नाटक में बीजेपी की हार पर भी तंज कसा था।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा निशाना साधा हैं। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें - ब्रिटेन में कैंसिल हुए The Kerala Story के सारे शोज, रिफंड किए गए दर्शको के पैसे
Comments (0)