प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 3 दिवसीय अमेरिकी यात्रा समाप्त करने के बाद मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए। बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया है। पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क में क्वाड लीडर्स समिट में हिस्सा लिया था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के फ्यूचर समिट में भाग लिया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तीन दिन की यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क में क्वाड लीडर्स समिट में हिस्सा लिया था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की थी।