इस साल देश ने मानसून का बहुत प्रभावी रूप देखा। बारी-बारी से कई राज्यों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो गया है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बारिश का सौ साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इसी सप्ताह दिल्ली में लगातार बारिश की खबरें आ रही हैं। इससे पहले गुजरात में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया था। मौसम के जानकारों का ताजा अनुमान है कि अगले 24 घंटों में उत्तर भारत के कई शहर बारिश से तरबतर हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में अगले 12-18 घंटों में बद्दी, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहुल और स्पीति, मंडी, नाहन, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ेंगे और तेज़ हवाएँ चलेंगी।
इस साल देश ने मानसून का बहुत प्रभावी रूप देखा। बारी-बारी से कई राज्यों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो गया है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बारिश का सौ साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इसी सप्ताह दिल्ली में लगातार बारिश की खबरें आ रही हैं। इससे पहले गुजरात में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया था। मौसम के जानकारों का ताजा अनुमान है कि अगले 24 घंटों में उत्तर भारत के कई शहर बारिश से तरबतर हो सकते हैं।