लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। उसी क्रम में शुक्रवार को सीएम योगी ने बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के लिए अलीगढ़ में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि, जो भी समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा, उसका ‘राम नाम सत्य’ (अंतिम संस्कार) निश्चित है।
सीएम योगी ने कहा कि, 10 साल पहले जो सपना था वह अब हकीकत बन रहा है और यह आपके वोट के मूल्य के कारण हो रहा है। एक गलत वोट देश को भ्रष्टाचार की गहराई में ले जाता।