विपक्षी एकता की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को होना है, लेकिन उससे पहले इसकी तैयारी भी जोरों पर चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक की अगली रणनीति में क्या कुछ होना है इसको लेकर आज बुधवार को दिल्ली रवाना होने वाले हैं। नीतीश कुमार आज पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट से 10:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 12:15 से 12:30 के बीच में दिल्ली पहुंचेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।

Comments (0)