केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की तरफ से आयोजित सांसद भारत दर्शन 2.0 में 21 होनहार बेटियों का दल पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचा है। यहां धर्म व आस्था की नगरी काशी पहुंच कर छात्राएं बहुत प्रसन्न दिखीं। वहीं इसके बाद देश की बेटियों को काशी भ्रमण पर ले जाया गया जहां शाम को उन्हें मां गंगा घाट पर दिव्य व भव्य गंगा आरती में शामिल होने का अवसर मिला। मां गंगा आरती से ओत-प्रोत होने के बाद सभी 21 बेटियां रिवर क्रूज पर निकलीं, जहां से उन्होंने वाराणसी के पौराणिक घाटों का विहंगम दृश्य देखा और अपनी संस्कृति से जुड़ाव को महसूस किया।
अनुराग ठाकुर ने सांसद भारत दर्शन के अंतर्गत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से आई होनहार बेटियों से मिलने व उनको प्रोत्साहित करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया।