पर्यटन मंत्रालय प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर 26 से 31 जनवरी तक दिल्ली के लाल किले के सामने स्थित लॉन और ज्ञानपथ पर भारत पर्व का आयोजन करता है। इस वर्ष भारत पर्व 2026 का समापन समारोह 31 जनवरी को शाम 5:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
पर्यटन मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि भारत पर्व देश की सांस्कृतिक और रचनात्मक विरासत की झलक प्रस्तुत करता है। इसमें गणतंत्र दिवस की झांकियां, सशस्त्र बलों के बैंड प्रदर्शन, उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और दिल्ली स्थित सांस्कृतिक समूहों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होती हैं।
इस आयोजन में अखिल भारतीय फूड कोर्ट, हस्तशिल्प और हथकरघा बाजार, केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों के पंडाल, साथ ही स्टूडियो किचन सत्र, नुक्कड़ नाटक और डू-इट-योरसेल्फ कार्यशालाएं जैसी क्रियात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं। भारत पर्व शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से रात 9:00 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा।
Comments (0)