केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने विनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे सह-प्रभारी होंगी। केरल के अलावा तावड़े चंडीगढ़ मेयर चुनाव के पर्यवेक्षक भी रहेंगे।तेलंगाना निकाय चुनाव के लिए भी नियुक्तियां की गई हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार तेलंगाना चुनाव प्रभारी रहेंगे। राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा सह-प्रभारी के रूप में नियुक्त किए गए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली नियुक्तियां कीं
ग्रेटर बेंगलुरु कॉरपोरेशन चुनाव के लिए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव चुनाव प्रभारी होंगे। राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और महाराष्ट्र विधानसभा सदस्य संजय उपाध्याय सह-प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के पहले ही दिन (20 जनवरी) नितिन नबीन ने इन नियुक्तियों की घोषणा की। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
केरल इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में
केरल देश का इकलौता राज्य है, जहां अभी भी लेफ्ट सत्ता में है। राज्य में सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी।वहीं, भाजपा अब तक केरल में किसी भी विधानसभा सीट पर जीत नहीं पाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। सुरेश गोपी यहां से पार्टी के इकलौते सांसद हैं। उन्होंने CPI के वीएस सुनीलकुमार को 74 हजार वोटों से हराया था। गोपी ने यह चुनाव पहली बार लड़ा था।सुरेश गोपी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता भी हैं। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भाजपा ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता और यहां से पार्टी का पहला मेयर बना।
Comments (0)