भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार को पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक लेंगे। इस बैठक में सभी राज्य अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, ताकि पार्टी के संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया जा सके। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
पीएम मोदी और अमित शाह ने नए अध्यक्ष को दी बधाई
नितिन नबीन के कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने नबीन के परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें नए पद पर बधाई दी।
युवा नेतृत्व और पीढ़ीगत बदलाव
45 वर्षीय नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी में युवा नेतृत्व और पीढ़ीगत बदलाव का संकेत है। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नबीन उनके ‘बॉस’ हैं और खुद वह सिर्फ एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता हैं।
पीएम मोदी ने नबीन की तारीफ की
प्रधानमंत्री ने कहा कि नबीन में युवा ऊर्जा के साथ-साथ संगठन में लंबा अनुभव भी है, जो पार्टी के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
नितिन नबीन का संदेश
नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि यह दिन उनके लिए संकल्प का क्षण है। उन्होंने कहा कि वह केवल एक पद नहीं संभाल रहे, बल्कि पार्टी की विचारधारा, परंपराओं और राष्ट्रवादी आंदोलन की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।
Comments (0)