वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं
देश के हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि उच्च शिक्षा संस्थानों में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे, ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
देश में 3 नए AIIMS का ऐलान
सीतारमण ने तीन नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (बनाने की घोषणा की है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी।
7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया। इसमें दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी सहित अन्य रूट शामिल हैं। इसके अलावा वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।
10 साल में 22 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला
वित्त मंत्री ने कहा कि बीते 10 साल में 22 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। सरकार ने यह तय किया है कि सर्विस सेक्टर पर जोर, युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना और शिक्षा से लेकर रोजगार तक उद्यम स्थापित करने पर ध्यान दिया जाएगा।
Comments (0)