केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं की गईं
सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट
बजट पेश होने के बाद सेंसेक्स में 2300 अंकों की गिरावट और निफ्टी में 500 अंकों की कमी देखी गई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयरों में गिरावट रही, जबकि केवल 2 शेयरों में तेजी दर्ज हुई।
कौन-कौन से सेक्टर प्रभावित हुए
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में 4% तक की गिरावट
BEL, SBI, NTPC के शेयरों में तेज गिरावट
मेटल, मीडिया, FMCG, IT और फार्मा सेक्टर में भी दबाव बना रहा
शेयर बाजार की शुरुआत:
आज सुबह सेंसेक्स 100 अंकों की गिरावट के साथ 82,156 के स्तर पर खुला। निफ्टी भी लगभग 50 अंकों की गिरावट के साथ 25,275 के स्तर पर ओपन हुआ।
शेयर बाजार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से काफी उम्मीदें थीं। बजट भाषण की शुरुआत के समय सेंसेक्स ने 500 अंकों की छलांग लगाई थी, लेकिन इसके बाद मार्केट में उथल-पुथल जारी रही
Comments (0)