हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 8 अक्टूबर को मतों की गणना होगी। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबले की संभावना है। वहीं जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी भी कई सीटों पर मुख्य मुकाबले में है। इसके साथ ही चुनाव प्रचार का दौर तेज हो गया हैं। वहीं आप पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी हैं।
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि, AAP की तीसरी लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नाम हैं।