सीबीआई ने एनबीसीसी के एक उप महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने उप महाप्रबंधक वरुण पोपली को ठेकेदार से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने इसे लेकर गुरुवार को कहा कि लद्दाख में तैनात आरोपी डीजीएम वरुण पोपली ने ठेकेदार से कथित तौर पर 11.40 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान कथित तौर पर वह दिल्ली में 5 लाख रुपये की आंशिक राशि का भुगतान करने के लिए राजी हो गया।
सीबीआई ने एनबीसीसी के डीजीएम को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल ठेकेदार से डीजीएम ने 11.40 लाख रुपये की मांग की थी।