टीएमसी के नेता अखिल गिरि हाल ही में अपने आपत्तिजनक बयान के चलते सुर्खियों में है, गिरि को वन अधिकारी को धमकी देना भारी पड़ गया है, जिसके बाद पार्टी ने जेल मंत्री अखिल गिरि को इस्तीफा देने के लिए कहा. हालांकि अखिल गिरि ने अपने बयान के लिए खेद जताया लेकिन वन अधिकारी से माफी मांगने से इंकार कर दिया, साथ ही उन्होंने पार्टी की बात का पालन करते हुए जेल मंत्री के पद से इस्तीफा भी दे दिया है. पश्चिम बंगाल में जेल मंत्री अखिल गिरि के दिए गए बयान के चलते बवाल मच गया है, जिसके बाद विपक्ष भी पार्टी पर हमला करने लगा है. जेल मंत्री अखिल गिरि के बयान ने सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है, जिसके चलते अब पार्टी ने मंत्री पर सख्त एक्शन लिया है और उन से मंत्री पद से इस्तीफा मांगा है.
ऐसा पहली बार नहीं है कि टीएमसी नेता अखिल गिरि अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आए हो, उनका विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है. इससे पहले भी एक बार गिरि ने सुर्खियां तब बटोरी थी जब उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी