New Delhi: सावन के पहले सोमवार को दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक बारिश के आसार बने हुए है। लोगों को उमस और चिपचिपाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, पंजाब-हरियाणा में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश के बाद उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
बिहार-UP में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार के मौसम की बात करें तो आज पटना समेत कई भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के बाद 23 जुलाई से वर्षा में तेजी की संभावना है। वहीं, यूपी में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होने जा रहा है। लखनऊ में आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथा बारिश होने के आसार है।
सावन के पहले सोमवार को दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक बारिश के आसार बने हुए है। लोगों को उमस और चिपचिपाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।