राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि, 2 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी की जयंति के दिन प्रशांत किशोर जन सुराज अभियान के राजनीतिक दल का रूप देंगे। दरअसल, राजनीतिक पार्टी की लॉन्चिंग को लेकर जन सुराज की तरफ से एक प्रेस नोट जारी किया गया है, जिसके अनुसार आगामी 2 अक्टूबर को जन सुराज अभियान एक राजनीतिक दल बनने जा रहा हैं।
2 अक्तूबर 2024 को जन सुराज अभियान एक राजनीतिक दल बनाने जा रहा है। इसकी तैयारी के लिए बिहारभर के अभियान से जुड़े डेढ़ लाख से अधिक पदाधिकारियों की कुल 8 अलग-अलग राज्य स्तरीय बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
Comments (0)