Jaipur: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत से राजस्थान (Rajasthan Election 2023) में भी खुशी, जोश और उत्साह का माहौल है। कर्नाटक में जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की आगामी चुनावों को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई है। बता दें कि इस साल राजसथान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने है। और अब कर्नाटक में कांग्रेस को मिली इस दमदार जीत के बाद, पार्टी में अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी नेताओं ने चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई।
सीएम गहलोत ने किया ये ट्वीट
सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी (Rajasthan Election 2023) की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था, आज उसी का नतीजा चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। जनता ने साम्प्रदायिक राजनीति को नकारा है। सीएम गहलोत ने भाजपा का नाम लिए बगैर विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने साम्प्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है।
कर्नाटक चुनाव की ही तरह अन्य राज्यों में भी जीतेगी कांग्रेस
सीएम गहलोत ने कांग्रेस के पक्ष में आए कर्नाटक चुनाव परिणाम को लेकर आगामी चुनाव में भी जारी रहने का दावा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी कर्नाटक चुनाव परिणाम की पुनरावृत्ति होगी।
Read More- MP NEWS: विधानसभा चुनाव के लिए MP कांग्रेस ने किया जीत का फॉर्मूला तय
Comments (0)