बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के लाठी और गोली चलाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि, मंत्री के बयान ने बिहार की नीतीश सरकार के चरित्र को एकबार फिर राज्य की जनता के सामने उजागर कर दिया है। गिरिराज सिंह ने एक वीडियो साझा कर कहा कि, बिहार में जिस जंगलराज के खात्मे के बाद राज्य में नीतीश कुमार का उदय हुआ जो नीतीश कुमार का दुर्भाग्य भरा सौभाग्य है कि, उनके ही समय में जंगलराज लौट आया है।
बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के लाठी और गोली चलाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पलटवार।