प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला बजट है। यह देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यह नौ-जवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है। इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई स्केल मिलेगी। यह मिडिल क्लास को नई ताकत देने वाला बजट है। यह जनजातिय समाज, दलित, पिछड़ों को सशक्त करने की मजबूत योजनाओं के साथ आया है।
पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं की पहली नौकरी की पहली सैलरी अब सरकार देगी। इससे रोजगार को बल मिलेगा।