पूरा मणिपुर कई दिनों से हिंसा की आग में जल रहा है। मणिपुर के वीडियो वाले मामले पर विपक्षी नेताओं ने अब सरकार को घेर लिया है और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। विपक्षी दलों के द्वारा इस मामले में चौतरफा बीजेपी सरकार को घेरने में लगे हुए है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कड़ी निंदा की है और केंद्र और राज्य सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है।
मणिपुर घटना पर यूपी के पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला हैं।