उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है। मौमस विभाग ने सोमवार को बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 4 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। इसके अलावा 2 और 3 अक्टूबर को असम और मेघालय में भी बारिश हो सकती है।
मौमस विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, दिल्ली में 4 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा।