केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। इस तरह से निर्मला सीतारमण की ओर से रिकॉर्ड बनाते हुए 7वीं बार बजट पेश किया गया है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति भवन में अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें बजट की कॉपी सौंपी। आज यानी बुधवार से संसद में बजट पर चर्चा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि, हम सभी मांग कर रहे थे कि, किसानों को एमएसपी मिलना चाहिए, लेकिन समर्थन मूल्य किसानों के बजाय उन गठबंधन सहयोगियों को दिया जाता है जो अपनी सरकार बचा रहे हैं।