जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सेना के जवान का अपहरण कर लिया गया है। जवान के परिजनों ने दावा किया है कि शनिवार शाम से वो लापता हैं। परिजनों को वो कार भी मिली है, जिससे वो घर से गए थे। सेना ने जवान की खोजबीन के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। भारतीय सेना के जवान 25 वर्षीय जावेद अहमद वानी लेह में तैनात थे और छुट्टी पर घर आए हुए थे। शनिवार रात करीब 8 बजे वे लापता हो गए। उनकी कार शाम को पारनहाल में बरामद हुई थी। वानी कुलगाम के अचथल क्षेत्र के रहने वाले हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है। अपहरण की सूचना मिलते ही सेना ने जवान की खोजबीन के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया है।
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सेना के जवान का अपहरण कर लिया गया है। जवान के परिजनों ने दावा किया है कि शनिवार शाम से वो लापता हैं। परिजनों को वो कार भी मिली है, जिससे वो घर से गए थे।
Comments (0)