New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में कई राज्यपालों की नियुक्ति की। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर के अतिरिक्त प्रभार के साथ असम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नये राज्यपाल होंगे, वह सी पी राधाकृष्णन की जगह लेंगे। सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुलाब चंद कटारिया को बनवारीलाल पुरोहित के स्थान पर पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में कई राज्यपालों की नियुक्ति की। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर के अतिरिक्त प्रभार के साथ असम का राज्यपाल बनाया गया है।