पीएम मोदी आज मंगलवार यानी की (3 सितंबर) को ब्रुनेई की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुए। आपको बता दें कि, दोनों देशों के बीच 40 वर्षों के राजनयिक संबंधों के बावजूद यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस देश की पहली यात्रा है। ब्रुनेई की अपनी यात्रा के बाद, पीएम मोदी 4 से 5 सितंबर तक दो दिवसीय यात्रा पर सिंगापुर जाएंगे, जहां वे सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ वार्ता करेंगे।
पीएम मोदी ने अपने प्रस्थान से पहले सोशल मीडिया साइट X पर लिखा है कि, भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम राजनयिक संबंधों ने 40 शानदार वर्ष पूरे कर लिए हैं। मैं महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया से मिलने के लिए उत्सुक हूँ।