हरदोई में 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरदोई पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।
जनसभा स्थल का करेंगे निरीक्षण
सीएम योगी मल्लावां क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित जनसभा स्थल का दौरा करेंगे। यहां वे तैयारियों का जायजा लेने के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है।
अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, मंच व्यवस्था और जनसभा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।
शाम 4 बजे पहुंचेंगे मल्लावां
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर करीब शाम 4 बजे हरदोई के मल्लावां क्षेत्र में उतरेगा, जिसके बाद वे सीधे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा 29 अप्रैल को होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।