‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे…’ जैसा चर्चित गीत गाने वाले कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। खुद कन्हैया मित्तल ने इसके स्पष्ट संकेत दिए। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले यह भाजपा के लिए एक और बड़ा झटका है।
कन्हैया मित्तल ने कहा कि मेरा मन कांग्रेस से जुड़ रहा है। हालांकि यह नहीं बताया कि कांग्रेस में किस दिन शामिल होंगे। यह जरूर बोले कि मेरी बात चल रही है। सब कुछ ठीक रहा, तो कांग्रेस में जाऊंगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस कन्हैया को विधानसभा टिकट दे सकती है और अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल कर सकती है।
कन्हैया मित्तल ने महिला पहलवानों के साथ हुए घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिला है। यही कारण है कि विनेश फोगाट ने कांग्रेस का दामन थामा।

Comments (0)