सभी राजनीतिक दलों द्वारा मिशन 2024 को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। बीजेपी को चुनौती देने के लिए तमाम विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं। इसको लेकर बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक हुई और इस दौरान NDA से मुकाबले के लिए विपक्ष की तरफ से गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) सामने आया है। ऐसे में भाजपा नेताओं द्वारा बेंगलुरु बैठक पर जमकर चुटकी ली जा रही है।
बीजेपी नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि, यह इंडिया नहीं, बल्कि ईस्ट इंडिया कंपनी है, जो देश को लूटना चाहती है।