New Delhi: माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड में अचानक आई गड़बड़ी के कारण पूरी दुनिया अभी तकनीकी समस्याओं से जूझती हुई दिखाई दे रही है। माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर छप होने से दुनियाभर की एयरलाइंस प्रभावित हुई है। इसी के मद्देनजर दिल्ली एयरपोर्ट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि "वैश्विक आईटी मुद्दे के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं। हम अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।" बता दें आईजीआई एयरपोर्ट पर चेक इन में समस्या आ रही है। कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। मैनुअली चेक इन किया जा रहा है। उड़ानों के प्रस्थान में भी विलंब होने की संभावना है।
माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड में अचानक आई गड़बड़ी के कारण पूरी दुनिया अभी तकनीकी समस्याओं से जूझती हुई दिखाई दे रही है। माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर छप होने से दुनियाभर की एयरलाइंस प्रभावित हुई है। इसी के मद्देनजर दिल्ली एयरपोर्ट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि "वैश्विक आईटी मुद्दे के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं।