मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में ओडिशा, आंध्रप्रदेश और झारखंड शामिल हैं। वहीं, मध्यप्रदेश के साथ ही उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है, ऐसे में इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई और गुजरात में भी भारी बारिश देखने को मिल रही है।
इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी
ओडिशा
मौसम विभाग ने आज दक्षिण ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। जबकि, उत्तरी ओडिशा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
आंध्रप्रदेश
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। यहां अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तो कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 19 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
झारखंड
मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
मध्यप्रदेश
मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी बना होने से नमी लगातार मिल रही है। इस कारण गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं। शनिवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं। हालांकि मानसून को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलने के कारण अभी प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला शुरू नहीं हो रहा है।
उत्तरप्रदेश
अब तक भारी बारिश का सामना कर रहे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को इससे राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां मानसून कमजोर पड़ गया है। इसके चलते यहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजस्थान, तमिलनाडु और केरल में भी येलो अलर्ट है।
Comments (0)