हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के अलावा कांग्रेस में भी लगातार बगावत और नेताओं के बीच कलह खुल कर सामने दिख रही है। वही दावा किया जा रहा है कि हरियाणा कांग्रेस की दिग्गज नेता और सांसद कुमारी सैलजा पार्टी से नाराज चल रही हैं और उन्होंने चुनाव प्रचार से दूरी बना रखी है। वहीं इस बीच हरियाणा से सटे पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का बयान सामने आया है।
पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ये भी दावा किया कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 से ज्यादा सीटें जीतेगी।