लखनऊ में भाजपा की राज्य इकाई के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, यह पार्टी है जो चुनाव लड़ती है और जीतती है और सरकार की ताकत के आधार पर चुनाव नहीं जीता जाता। दरअसल, बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य की यह टिप्पणी इस लिहाज से अहम है क्योंकि इससे कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि, पार्टी संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, सरकार की ताकत के आधार पर चुनाव नहीं जीता जा सकता, पार्टी लड़ती है और पार्टी ही जीतती है। हमेशा पार्टी ही चुनाव लड़ती है और पार्टी ही जीतती है।
Comments (0)