त्योहार के दिनों में रेल में कन्फर्म टिकट का मिलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। खासकर दीपावली और छठ पूजा के लिए पूर्व दिशा की ट्रेनों के लिए बहुत ही मारामारी होती है। रेलवे ने यात्रियों की इसी समस्या को दूर करने के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए विशेष ट्रेन चलेगी।
अधिकारियों ने बताया कि 04058/04057 नंबर की विशेष ट्रेन दीपावली, छठ के त्योहार को देखकर चलाई जाएगी। यह सप्ताह में दो दिन चलेगी। इसमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। त्योहार में जरूरत के अनुसार और भी विशेष ट्रेन चलाई जा सकती हैं।
त्योहार के दिनों में रेल में कन्फर्म टिकट का मिलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। खासकर दीपावली और छठ पूजा के लिए पूर्व दिशा की ट्रेनों के लिए बहुत ही मारामारी होती है। रेलवे ने यात्रियों की इसी समस्या को दूर करने के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए विशेष ट्रेन चलेगी। अधिकारियों ने बताया कि 04058/04057 नंबर की विशेष ट्रेन दीपावली, छठ के त्योहार को देखकर चलाई जाएगी। यह सप्ताह में दो दिन चलेगी। इसमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। त्योहार में जरूरत के अनुसार और भी विशेष ट्रेन चलाई जा सकती हैं।
Comments (0)